गुरुग्राम: सोसायटी में 26 लाख का गबन करने वाला अकांउटेंट अरेस्ट
गुरुग्राम, यहां एक सोसायटी में रखरखाव के नाम पर 26 लाख रुपये गबन का
मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए
अकाउंटेट को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एक दिसम्बर 2023
को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-65 में शिकायत देकर कहा था कि उनकी कंपनी के
अकाउंटेंट द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर पार्क व्यू स्पा नेक्सट सेक्टर-67
में लोगों से मेंटेनेंस के नाम पर लगभग 26 लाख रुपए का गबन करने के संबंध
में दी गई। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-65 में केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा
सेक्टर-40 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में
आरोपी को गुरुवार को काबू कर लिया। उसे आईपीएस ओरिया सोसायटी सेक्टर-88
फरीदाबाद से काबू किया गया है। आरोपी की पहचान विपिन कुमार निवासी गांव
खेड़ा सुल्तानपुर गुरुग्राम के रूप में हुई है।





