मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: अवैध खनन के मामले में आरोपी पर एसीबी ने रखा 50 हजार इनाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: अवैध खनन के मामले में आरोपी पर एसीबी ने रखा 50 हजार इनाम

-आरोपी शौकत नूंह जिला के बसई मेव गांव का रहने वालागुरुग्राम। अवैध खनन के मामले में गिरफ्त से बाहर आरोपी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (गुरुग्राम) ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। उसके बारे में जानकारी देने वाले को इनाम की यह राशि दी जाएगी। एसीबी की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई है कि आरोपी शौकत नूंह जिला के बसई मेव गांव का रहने वाला है।थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम में आरोपी के विरुद्ध जांच के दौरान इस बात के पर्याप्त सुबूत पाए गए कि उसकी अवैध रूप से खनन में संलिप्तता है। इसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, लेकिन आरोपी फरार हो गया। एसीबी के अनुसार आरोपी शौकत पुत्र रहमान आरोपी शाबिर का सगा भाई है। शौकत के नाम पर शाबिर द्वारा खनन के पट्टे राजस्थान के छापरा व नागंल में लिए गए हैं। इनके द्वारा मिलकर बनाये गये अवैध रास्तों का इस्तेमाल अवैध खनन सामग्री को लाने व ले जाने में करके अनुचित आर्थिक लाभ कमाया गया। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। एसीबी की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज किये गये केस में फरार आरोपी शौकत पुत्र रहमान निवासी गांव बसई मेव जिला नूंह को पकडवाने में सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति फरार आरोपियों को पकड़वाने बारे सूचना एसीबी को देता है तो उस व्यक्ति को 50,000 रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। उस व्यक्ति का नाम व पता भी गुप्त रखा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें