मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में एनएच -48 पर थार की छत पर युवती का स्टंट, वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम में एनएच -48 पर थार की छत पर युवती का स्टंट, वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई शुरू

-थार गाड़ी की छत पर बैठकर अलग-अलग पोज में वीडियो बनाईगुरुग्राम, 7 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (एनएच-48) पर एक फ्लाईओवर पर थार गाड़ी की छत पर बैठकर एक युवती द्वारा वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। 33 सेकंड के वायरल वीडियो में युवती बारिश के दिन गाड़ी के आगे के शीशे पर पैर लटकाए, बेखौफ होकर मोबाइल से अलग-अलग पोज में वीडियो बनाती नजर आ रही है। वीडियो दो अगस्त का है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि यह वीडियो पीछे चल रहे किसी व्यक्ति ने बनाया, जो बाद में थार को ओवरटेक करता है। गाड़ी (नंबर एचआर-98-0025, बादशाहपुर अथॉरिटी) के डिपर जल रहे थे। उन्हाेंने बताया कि इस प्रकार से वीडियाे बनाना यातायात के नियमों का यह खुला उल्लंघन है। इस तरह से नियमों के साथ खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

लाइव मॉनिटरिंग की गाड़ियां जब्त क्यों नहीं करती पुलिस: अभय जैनहाइवे पर गाड़ियाें में स्टंट को लेकर मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन एडवोकेट का कहना है कि गुरुग्राम महानगर बन चुका है। पुलिस भी हाईटेक हो चुकी है। शहर में सड़काे पर, हाइवे पर काफी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है तो फिर लाइव देखकर पुलिस ऐसे स्टंटबाजों की गाड़ियाे को जब्त क्यों नहीं करती। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो फिर कहीं ना कहीं मॉनिटरिंग सही नहीं की जा रही। पुलिस को गाड़ियां जब्त करनी चाहिए। ऐसा करने वालों को कड़ी सजा भी मिलनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें