मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

गुरु तेग बहादुर ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया: पुष्कर सिंह धामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरु तेग बहादुर ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। पूरे देश में इस वर्ष गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। यह भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिवस माना जाता है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने झुकना और रुकना कभी स्वीकार नहीं किया।

इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर कहा कि उसे सुव्यवस्थित करने का काम चल रहा है।

सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हमेशा उत्तराखंड को बढ़ावा दिया है। इसी सिलसिले में सरकारी मदद के तहत मिलने वाले फंड को अब 2,500 करोड़ से बढ़ाकर 3,500 करोड़ रुपए किया जा रहा है। इससे विकास के कामों को और मजबूती मिलेगी।

खनन में सभी मानकों को पूरा करते हुए अच्‍छा काम करने के लिए पहला और दूसरा स्‍थान प्राप्‍त हुआ है। निश्‍चित रूप से यह हमारे लिए प्रोत्‍साहन है। इस प्रोत्‍साहन से हम और तेजी से काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए उत्‍तराखंड तेज गति से अपना कदम आगे बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा, "धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सिख पंथ के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कोटिशः नमन।

''

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा, ''आपका अदम्य साहस, अटल निष्ठा और धर्म के प्रति आपका अप्रतिम समर्पण हम सभी को सदैव सत्य, साहस और कर्तव्य के पथ पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उल्‍लेखनीय है कि गुरु तेग बहादुर जी को ‘हिंद की चादर’ के रूप में भी जाना जाता है। गुरु तेग बहादुर सिख धर्म के नौवें गुरु थे। 1665 से लेकर 1675 में अपने सर्वोच्च बलिदान तक उन्होंने सिख समुदाय का मार्गदर्शन किया। वह गुरु हरगोबिंद जी के सबसे छोटे पुत्र थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें