मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

गुरु बिना संभव नहीं ज्ञान प्राप्तिः महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार,। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में आयोजित दो

दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव का रविवार को गुरु पूजन के साथ समापन हो गया।

इस दौरान अनेक गणमान्य लोगों ने महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश का

आशीर्वाद लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान

के तहत सभी ने आश्रम में वृक्षारोपण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर

सिंह धामी की ओर से हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर ने एक पत्र, पुष्पगुच्छ और

फलों की टोकरी भेंट कर महामण्डलेश्वर का आशीर्वाद लिया।

भक्तों को

संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि गुरु

बिना ज्ञान संभव ही नहीं है। धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक हर कार्य के लिए

गुरु का होना बहुत जरूरी है। गुरु ही आपको ईश्वर के या आपकी मंजिल की ओर

जाना चाहते हैं, उसका मार्ग दिखाते हैं। गुरु मार्ग में आने वाली बधाओं का

हल भी बताते हैं। पूर्व से ही देश की हर व्यवस्था को गुरु की प्रेरणा से

चलाया जाता रहा है और गुरु के बिना मंजिल पाना तो दूर की बात है। इसलिए

जीवन में गुरु का होना बहुत आवश्यक है।

कार्यक्रम को

संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि जीवन

के हर हिस्से में गुरू का महत्व सबसे ऊपर है। हमारे पहले गुरु हमारे

माता-पिता, फिर हमको शिक्षा देने वाले अध्यापक, फिर हम जिस भी कार्य को

करते हैं उसमें भी हमारे गुरु ही हमको सही मार्ग दिखाते हैं, इसलिए गुरु का

स्थान जीवन में सबसे ऊपर है। संत हमारे जीवन के हर हिस्से में सबसे ऊपर का

महत्व रखते हैं।

महोत्सव में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय

कुमार, विधायक प्रदीप बतरा, पूर्व मेयर ऋषिकेश अनीता ममगईं, पूर्व राज्य

मंत्री सुनील भराला, पूर्व मेयर रुड़की गौरव गोयल, भाजपा नेता विकास तिवारी,

भाजपा नेता हरजीत सिंह आदि सैकडों धार्मिक, राजनीतिक, व्यापारिक व सामाजिक

हस्तियों ने महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश का आशीर्वाद लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें