मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में नियमों की अनदेखी करने वाले 286 सीएससी सेंटर किए बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम में नियमों की अनदेखी करने वाले 286 सीएससी सेंटर किए बंद

-सीएससी सेंटर्स का वेरिफिकेशन अभियान जारीगुरुग्राम। जिला में सीएससी सेंटरों की जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर गुरुवार को कड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रबंधक द्वारा अब तक 286 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को बंद कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि इन केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट, अधिकृत ब्रांडिंग तथा पुलिस वेरिफिकेशन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं थीं, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।जिला प्रबंधक विकास पूनिया ने बताया कि आम नागरिकों को पारदर्शी एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी सीएससी सेंटरों का भौतिक व दस्तावेजी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। वर्तमान में यह प्रक्रिया लगातार जारी है और प्रत्येक सेंटर को तय मानकों के अनुरूप जांचा जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन के दौरान यदि किसी भी सीएससी सेंटर पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं पाई गई, अधिकृत ब्रांडिंग नहीं होगी अथवा पुलिस वेरिफिकेशन अधूरा या अनुपस्थित मिला तो संबंधित सेंटर को बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल बंद कर दिया जाएगा। जिला प्रबंधक विकास पूनिया ने सीएससी संचालकों से अपील की है कि वे सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को सुचारू और सुरक्षित सेवाएं मिलती रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें