मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

गुरदासपुर में जेल के गार्ड ने पत्नी व सास की हत्या कर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरदासपुर में जेल के गार्ड ने पत्नी व सास की हत्या कर की आत्महत्या

चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर में तैनात जेल विभाग के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कई घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। एसएसपी आदित्य व कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गार्ड को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गुरदासपुर के गांव गुत्थी निवासी पूर्व सैनिक गुरप्रीत सिंह निजी कंपनी के माध्यम से गुरदासपुर की जेल में बतौर गार्ड तैनात था। पुलिस के अनुसार नाइट डयूटी के बाद मंगलवार की रात वह करीब तीन बजे अपनी सरकारी एके-47 राइफल लेकर घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद गुरप्रीत घटनास्थल से निकलकर गुरदासपुर की 7 नंबर स्कीम के सरकारी क्वार्टरों में जाकर छिप गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उससे सरेंडर करने के लिए कहा। करीब एक घंटे तक पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को समझाने के लिए घर के भीतर जाने का प्रयास किया। हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें