मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

गुरदासपुर में नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरदासपुर में नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र में पंजाब के गुरदासपुर में बीती रात दो पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की पुलिस विभाग में खूब चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे थाना दोरांगला क्षेत्र के गांव आदियां में पुलिस के नाके पर अशोक कुमार व गुरनाम सिंह तैनात थे। यह क्षेत्र है। इसी दौरान दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई और दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण व राहगीर वहां एकत्र हुए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर थाना प्रभारी, डीएसपी तथा एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी तक उनकी मौत के पीछे का सटीक कारण या झड़प की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस संबंध में ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। दोनों पुलिसकर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें