मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व विशेष डीजीपी के घर चली गोली, मोहाली में एएसआई की मौत से मचा हड़कंप

- पूर्व विशेष डीजीपी अरपित शुक्ला के सेक्टर-80 स्थित आवास पर तैनात था एएसआई ओंकार सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन36 बार पढ़ा गया
पूर्व विशेष डीजीपी के घर चली गोली, मोहाली में एएसआई की मौत से मचा हड़कंप

- पूर्व विशेष डीजीपी अरपित शुक्ला के सेक्टर-80 स्थित आवास पर तैनात था एएसआई ओंकार सिंह

\ मोहाली के सेक्टर-80 में पूर्व विशेष डीजीपी अरपित शुक्ला के आवास पर गुरुवार दोपहर गोली लगने से बतौर गनमैन तैनात एएसआई ओंकार सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अरपित शुक्ला हाल ही में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं और वर्तमान में वे वेव एस्टेट में रह रहे हैं। गोली लगने के बाद एएसआई ओंकार सिंह को तुरंत फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में यह मामला पिस्तौल हाथ से गिरने के बाद गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सूत्रों ने दावा किया है कि मौके पर छह गोलियां चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने अभी घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किस परिस्थिति में चली और इसमें कितने राउंड फायर हुए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल घटना को लेकर ज्यादा जानकारी देने से परहेज किया है। मामले की जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें