मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात पुलिस ने मप्र के छतरपुर से दो और युवकों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुजरात पुलिस ने मप्र के छतरपुर से दो और युवकों को किया गिरफ्तार- अहमदाबाद टेस्ट मैच में धमकी का मामला, सतना व रीवा से भी हो चुकी है दो की गिरफ्तारीभोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने मध्य प्रदेश से दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद से क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने बुधवार देर रात छतरपुर में दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा और अपने साथ अहमदाबाद ले गई। इससे पहले इसी मामले में 10 मार्च को भी सतना और रीवा से दो लोगों को पकड़कर गुजरात पुलिस अहमदाबाद ले गई थी।नौ फरवरी को अहमदाबाद में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का मैच था। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी शामिल हुए थे। इस मैच में खलल डालने की धमकी मिली थी। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की आवाज में रिकॉर्डेड मेसेज भेजे गए थे। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के ट्विटर हैंडल भी इस्तेमाल में लाए जाने की खबर है। रीवा में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 10 मार्च की रात छापेमारी की थी और सतना से नरेंद्र कुशवाहा और रीवा से राहुल कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया है।गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार देर रात छतरपुर पहुंची और यहां शहर के सागर रोड से छापा मार कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक सतना जिले के निवासी हैं। टीम ने छतरपुर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी छापा मारा है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी को धमकी देने के मामले से जुड़े यह दोनों आरोपित छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सागर रोड के एक मकान से गिरफ्तार किए गए हैं। फिलहाल मामले में छतरपुर जिला पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें