मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

छठ पर जारी गाइडलाइन का हुआ जोरदार विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर( मधुपुर ) : झारखंड सरकार द्वारा छठ पूजा में कोविड-19 को लेकर जारी किए गए गाइडलाइन को लेकर मंगलवार को नगर परिषद सभागार में कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक टार्जन , कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार,पूर्व चैयरमेन संजय यादव और विभिन्न छठ पूजा समिति के सदस्य व शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए ।

बैठक में शामिल लोगों ने सरकार द्वारा जारी किए गाइडलाइन का जोरदार विरोध किया | कहा कि सरकार लोक आस्था का महान पर्व छठ पर नियम कानून लगाकर आस्था पर गहरा आघात पहुंचाया है | इससे लोगों के मन में काफी आक्रोश है| कहां हिंदुओं का सबसे बड़ा लोक आस्था का पर्व छठ की पूजा घाटों में करने पर पाबंदी लगाना तुगलकी फरमान है |

लोगों ने कहा कि चुनाव के समय सभा करने में सरकार को कोरोना महामारी दिखाई नहीं दिया |. छठ जैसे महान पर्व पर सनातन धर्मलंवियो की आस्था और भावना से जुड़ा हुआ है | लोगों ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में परंपरा से छेडछाड नही होगा । छ्ठ घाट पर ही छठ महापर्व का आयोजन होगा । लोगों ने कहा सरकार अविलंब इस गाइडलाइन को वापस ले ।

मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने कहां कि सरकार द्वारा सुधार कर नया गाइडलाइन जारी होते ही अगली बैठक मे निर्णय लिया जाएगा ।

मौके पर समाजसेवी अरविंद कुमार , विनू यादव , पप्पू यादव ,कन्हैयालाल कन्नू,सचिन रवानी,अवनी भूषण,अंजनी सिंह,मुन्ना सिंह,विक्की भारद्वाज,अशोक गोंड़, ओम प्रकाश सिंह,सत्यनारायण रवानी, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें