मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

क्रिकेट खेल रहे जीएसटी अधिकारी को हार्ट अटैक, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

क्रिकेट खेल रहे जीएसटी अधिकारी को हार्ट अटैक, मौत- स्टेडियम में जिला पंचायत व जीएसटी ऑफिसर टीम के बीच हो रहा था क्रिकेट मैच- राजकोट व सूरत में एक महीने में खेलने के दौरान हार्टअटैक से हो चुकी है तीन की मौतअहमदाबाद, 26 फरवरी । स्थानीय भाडज के शांतिनिकेतन स्थित क्रिकेट मैदान पर खेल के दौरान एक जीएसटी अधिकारी की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। पिछले एक महीने के दौरान गुजरात के सूरत और राजकोट में खेल के दौरान हार्ट अटैक से यह चौथी मौत की घटना है।जानकारी के अनुसार स्थानीय भाडज क्रिकेट स्टेडियम में सुरेन्द्र नगर जिला पंचायत और जीएसटी ऑफिसर टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। मैच में जीएसटी अधिकारी टीम की ओर से मूल सुरेन्द्र नगर की पाटडी तहसील के धामा गांव के निवासी वसंत राठौड़ बॉलिंग कर रहे थे। तभी उन्हें घबराहट महसूस होने लगी और वे जमीन पर बैठ गए। इसके बाद वे अचानक निढाल होकर गिर गए। अन्य खिलाड़ी दौड़ कर वहां पहुंचे और उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की गई। यह पूरी घटना मैच की रेकॉर्डिंग के दौरान कैमरे में कैद हो गई। वसंत को तुरंत सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वसंत को हार्ट अटैक होने से मौत की सूचना पर जीएसटी अधिकारियों की टीम सोला सिविल अस्पताल पहुंच गई।खेल के दौरान राजकोट में दो और सूरत में एक की हो चुकी है मौतखेल के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से एक महीने में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 19 फरवरी, 2023 को राजकोट के रेस कोर्स में माधवराय सिंधिया ग्राउंड पर मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में युवा पत्रकार जिग्नेश चौहाण को भी अटैक पड़ा था बाद में उनकी मौत हो गई। इसी तरह 18 फरवरी, 2023 को सूरत के वराछा स्थित जॉली एक्क्लेव निवासी और कनाडा में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले 27 वर्षीय कांति भारोलिया की क्रिकेट खेलने के बाद तबियत खराब होने से मौत हो गई थी। एक अन्य घटना राजकोट के शास्त्री मैदान पर 15 फरवरी, 2023 को हुई। यहां डीसा के भरत बारैया भी क्रिकेट खेलने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्ट अटैक बताया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें