मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

जीआरपी ने बिहार जा रही 77 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जीआरपी ने बिहार जा रही 77 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- अभियुक्तों को पूर्वा एक्सप्रेस से चेकिंग के दौरान पकड़ने में मिली सफलता- होली पर्व पर बिहार में महंगे दामों में खपाने की बनाई थी योजनाकानपुर, 02 मार्च । बिहार में शराब बंदी के चलते अवैध रुप से शराब तस्करी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। होली के त्योहार पर अवैध रूप से अधिक दामों पर बेचने के लिए ट्रेन से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के साथ जीआरपी ने दो अभियुक्तों को पकड़ा है। दोनों को चेकिंग के दौरान कानपुर सेंट्रल पहुंची पूर्वा एक्सप्रेस से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।कानपुर सेन्ट्रल के जीआरपी थाना प्रभारी रामकृष्ण द्विवेदी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर ट्रेन से बिहार जा रही शराब मामले का खुलासा किया। बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए सभी ट्रेनों में चेकिंग अभियान के साथ संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली जा रही है। अभियान के क्रम में बुधवार की रात 11:45 बजे दिल्ली से चलकर कानपुर सेन्ट्रल के प्लेटफार्म पांच पर आई पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कोच संख्या सात से संदिग्ध परिस्थितियों में दो अभियुक्त नितीश कुमार पुत्र राम करन पासवान व प्रदीप कुमार पासवान पुत्र राजकुमार निवासीगण मोडा तालाब थाना रघुई जिला नालंदा बिहार से गैर प्रान्त हरियाणा की 77 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि होली के त्योहार पर अधिक दामों पर बेचने के लालच में यह शराब वह तस्करी कर ट्रेन से ले जा रहे थे। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी उपनिरीक्षक अब्बास हैदर, आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित कुमार द्विवेदी, आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक मो. अहमद, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, सुधीर कुमार, अतुल कुमार, आसिफ, कांस्टेबल अनूप प्रजापति व आरपीएफ कांस्टेबल महेश कुमार यादव रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें