रांची से श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना
रांची,। रांची से बुधवार को भोले की फौज संस्था से जुड़े
श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू कश्मीर में बाबा अमरनाथ की यात्रा पर निकाला।
रांची पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के समीप जयकारे और पहाड़ी मंदिर के
पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच श्रद्धालुओं के जत्थे को विदा किया
गया। इसके बाद सभी रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से ट्रेन से शिव भक्त
पहले दिल्ली और फिर जम्मू पहुंचेंगे। कश्मीर में पवित्र गुफा में हिम
शिवलिग का दर्शन करने के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर
सभी के लिए मंगल कामना करेंगें। सभी भक्तों का पूर्व से अमरनाथ यात्रा का
श्राइन बोर्ड से पंजीयन हो चुका है। जत्थे में 20 से अधिक श्रद्धालु शामिल
हैं।
रांची से यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में विजय गुप्ता, आकाश
वर्मा, विवेक सिंह, राजकुमार शर्मा, जितेंद्र प्रसाद पहलवान, श्रीकांत
जायसवाल, सुनील सिंह, रवि सोनी, जितेश कुमार, सोनू निशांत, मनोज साव समेत
अन्य शामिल है।





