मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के पदकवीरों का शानदार स्वागत, एयरपोर्ट पर दिखा उत्साह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा के पदकवीरों का शानदार स्वागत, एयरपोर्ट पर दिखा उत्साह

-मुख्यमंत्री नायब सैनी सात अगस्त को चंडीगढ़ में करेंगे सम्मानित

चंडीगढ़। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों का भारत लौटने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) पर भव्य स्वागत किया गया।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की इस ऐतिहासिक पदक तालिका में 13 स्वर्ण (गोल्ड), 17 रजत (सिल्वर) और 9 कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक शामिल हैं। इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने विश्व खेल पटल पर अपनी मजबूत खेल क्षमता और उभरती हुई शक्ति का लोहा मनवाया है। हरियाणा के कुल 11 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

भारत के कुल 13 स्वर्ण पदकों में से अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ये सारे गोल्ड मेडल मुक्केबाजों ने अपने नाम किए हैं। इस ऐतिहासिक पल पर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के खेल एवं कानून राज्यमंत्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सभी पदक विजेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके गले में मेडल देखकर पूरी टीम की पीठ थपथपाई।

गौतम ने कहा कि इन खिलाड़ियोंं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है और करोड़ों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। गौतम ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

गौतम ने बताया कि सात अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ में सभी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और हरियाणा सरकार की खेल नीति के अनुसार खिलाड़ियों को सम्मान दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें