मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद

ऋषिकेश । ऋषिकेश कोतवाली की श्यामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत

गुमानीवाला में सरकारी शराब का दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने

जमकर विरोध करते हुए ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

इसकी सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया है।

उल्लेखनीय

कि उत्तराखंड सरकार की शराब नीति के चलते ऋषिकेश क्षेत्र में पहले भी पांच

शराब की दुकानें खोली गई थीं। इसी के चलते गुमानी वाला में भी शराब की

दुकान खोली जा रही है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने विरोध करने का निर्णय

लिया था। इसके बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर विरोध करते हुए

चक्का जाम कर दिया।

चक्का जाम करने वालों में भाजपा के पूर्व

पार्षद विरेंद्र रमोला, विपिन पंत, सुरेंद्र मोघा, निर्मला उनियाल मंडल

अध्यक्ष महिला मोर्चा वीरभद्र, उषा चौहान यूकेडी, राजेंद्र गैरोला मंडलम

अध्यक्ष कांग्रेस, विकास सेमवाल भाजपा, विजय जुगलान मण्डल अध्यक्ष युवा

मोर्चा भाजपा, रोमा सहगल जिला मंत्री भाजपा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

शांति

व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर उप जिलाधिकारी कुमकुमजोशी पुलिस

क्षेत्रा अधिकारी संदीप सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह

बिष्ट भारीपुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें