मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

नशा तस्करी पर गोविंदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नशा तस्करी पर गोविंदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। गोविंदपुर पुलिस ने नशे के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 2,550 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गौरव कुमार उर्फ अमर (26), निवासी शेषनगर छोटा गोविंदपुर, मोहम्मद इमरान (21), निवासी कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती बर्मामाइंस, जंबुवन महतो (24), निवासी तमुलिया, कपाली (सरायकेला-खरसावां) और ललन मांझी (28), निवासी तमुलिया, कपाली (सरायकेला-खरसावां) के रूप में हुई है।गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया। पूछताछ में आरोपितों ने ब्राउन शुगर की आपूर्ति श्रृंखला और नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी दिए हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में नशे के प्रसार को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें