मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के राज्यपाल ने राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष को दिलाई शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के राज्यपाल ने राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष को दिलाई शपथ

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को राज भवन के दरबार हॉल में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश नवनीत कुमार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग, रांची के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना को पढ़ा । इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शपथ दिलवाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड विधानसभा की सदस्य कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव वंदना दादेल सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं पुलिस सेवा के पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि तथा नवनियुक्त अध्यक्ष के परिजन उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें