मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी : राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नैनीताल,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने

बुधवार को नैनीताल राजभवन में नैनीताल नगर के होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन

और नौका संचालकों के संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में

राज्यपाल ने पदाधिकारियों के साथ नैनीताल में पर्यटकों के लिए सुविधाओं और

अवस्थापना विकास से संबंधित चुनौतियों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की

और उनके सुझाव प्राप्त किए।

बैठक में राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल का

प्राकृतिक सौंदर्य और झील देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

यहां समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है। इस

ओर सरकार की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से

पर्यटन क्षेत्र में आधुनिकीकरण व वैल्यू एडिशन यानी मूल्य संवर्धन किए जाने

का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कहा कि नगर में पार्किंग की समस्या से निपटने

के लिए छोटी-छोटी व मल्टीस्टोरी पार्किंग तथा रोप-वे आदि से इस समस्या का

समाधान किया जा सकता है, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने

कहा कि नैनीताल की झील यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य

केंद्र है जिसका रखरखाव किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने

वाले पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि

नेशनल हाइड्रोग्राफर ऑफिस देहरादून की ओर से नैनीताल झील का जल्द ही सर्वे

किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने नैनीताल में पर्यटन

व्यवसाय से संबंधित चुनौतियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया।

पदाधिकारियों ने नैनीताल झील की गाद को हटाने, मुख्य रूप से शहर की

पार्किंग क्षमता बढ़ाये जाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने, नैनीताल

स्थित रक्षा संपदा की भूमि को पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने, पेयजल

व्यवस्था के लिए वैकल्पिक समाधान खोजने, पुराने होटलों के पुनर्निर्माण

कार्यों की स्वीकृति दिए जाने, मानसखंड के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन किए

जाने, नैनीताल तक बड़ी बसों के संचालन, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किए

जाने जैसे सुझाव व समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में बोट एसोसिएशन ने नैनी

झील में बने बोट स्टैंड में शेल्टर यानी आश्रय स्थल बनाए जाने का सुझाव

दिया जिससे बारिश के मौसम में पर्यटकों को खड़े होने की सुविधा हो सके। इसके

साथ नगर पालिका द्वारा दिए जाने वाले लाइफ जैकेट विगत तीन वर्षों से नहीं

दिए जाने की जानकारी देते हुये नये लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने का अनुरोध

किया। उन्होंने झील के सुन्दरीकरण व सड़कों की मरम्मत की जरूरत भी बताई।

राज्यपाल

ने सभी समस्याओं के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके

लिए संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन के अलावा मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री

से वार्ता कर सुझावों पर अमल किया जाएगा।

बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें