मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल ने दी कुमाऊं विवि में 'मेरू' के 100 करोड़ रुपये से स्थापित होने वाले केंद्रों को स्वीकृति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत ने शुक्रवार को प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से देहरादून स्थित राजभवन में भेंट कर विश्वविद्यालय में हो रहे अनुसंधान, नवाचार एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना का भी प्रस्तुतिकरण दिया।इसके साथ ही कुलपति प्रो. रावत ने मेरू यानी ‘मल्टीपल डिसीप्लीनरी एजुकेशन और रिसर्च यूनिवर्सिटीज’ श्रेणी में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा कुमाऊँ विश्वविद्यालय को स्वीकृत हुए 100 करोड़ रुपये के अनुदान एवं इसके तहत स्थापित होने वाले ‘सेंटर फॉर सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट, सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, सेंटर फॉर नॉन कन्वेंशनल एनर्जी स्टडीज, सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट, सेंटर फॉर एडवांस कंप्यूटिंग, सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन हिमालयन मेडिसिनल प्लांट्स एंड वैलनेस लाइफस्टाइल, फैकल्टी ऑफ लॉ एंड एजुकेशन, फैकल्टी ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज एंड नैनोटेक्नोलाजी, सेंट्रलाइज्ड इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी आदि शोध एवं अकादमिक केंदों की भी जानकारी भी दी। राज्यपाल ने बतौर कुलाधिपति इन सभी कार्यक्रमों को अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए कुमाऊँ विश्वविद्यालय में हो रहे नवाचार एवं विकास कार्यों की सराहना की।कुलपति ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से की शिष्टाचार भेंट:प्रो. दीवान रावत ने शुक्रवार को राज्य की प्रथम महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भी देहरादून सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. रावत द्वारा मुख्य सचिव को विश्वविद्यालय में हो रहे अनुसंधान, नवाचार एवं विकास कार्यों एवं मेरू यानी ‘मल्टीपल डिसीप्लीनरी एजुकेशन और रिसर्च यूनिवर्सिटीज’ श्रेणी में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा कुमाऊँ विश्वविद्यालय को स्वीकृत हुए 100 करोड़ रुपये के अनुदान एवं इसके तहत स्थापित होने वाले शोध एवं अकादमिक केंद्रों की भी जानकारी दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें