मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कर रहे हैं कार्य : राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

01 जनवरी राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में कई नई योजनाएं शुरू की हैं।

प्रधानमंत्री किसानों, आदिवासियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए

निरंतर कार्य कर रहे हैं।

राज्यपाल सोमवार को खरसावां स्थित

गोंदपुर मैदान में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से

आयोजित किसान मेला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान मेला के आयोजन से

लोगों को आपस में संवाद करने, आधुनिक तकनीकी एवं आधुनिक उपकरणों से कृषि

कार्य करने इत्यादि की जानकारी होती है।

राज्यपाल ने कहा कि किसान

सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को छह हजार रुपये की सम्मान राशि प्राप्त

हो रही है। पूर्व में फसल बीमा योजना के तहत जब पूरा इलाका बाढ़ और सुखाड़

से प्रभावित होता था, तब कृषकों को बीमा का लाभ मिला करता था। लेकिन अब एक

अकेले किसान का खेत बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित होता है तो उसे भी बीमा का

लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से खाद एवं कीटनाशकों के

छिड़काव की व्यापक योजनाएं बनाई गयी हैं और इससे लोगों को लाभ मिलना शुरू हो

गया है। इससे कृषकों का श्रम कम लगेगा एवं लागत भी कम होगी।

राज्यपाल

ने इस अवसर पर कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य को सबसे

अधिक एकलव्य विद्यालय का सौगात दी है। उनके नेतृत्व में निश्चित ही कृषि

के क्षेत्र में क्रांति होगी। विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में वहां की

जलवायु एवं पर्यावरण के कृषि क्षेत्र में अनुकूल विकास होगा। उन्होंने

किसान मेला में आधुनिक तकनीक से किए मशरूम उत्पादन एवं मोटे अनाज (मिलेट्स)

के विभिन्न उत्पादों को देखकर कहा कि इससे इस क्षेत्र में काफी विकास होने

की संभावना है। राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि सभी अपने-अपने

क्षेत्रों में ‘किसान उत्पादक संगठन’ गठित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का

लाभ ले। राज्यपाल ने विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों को कृषि कार्य से

संबंधित किट तथा विभिन्न सखी मंडलों को आधुनिक कृषि मशीनें भी वितरित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें