मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो का हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो का हुआ शुभारंभ

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने डिफेंस एक्सपो के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को बधाई दी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड यूरेनियम से संपन्न है। राज्य परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। झारखंड सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार के साथ पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि बदलती वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए अंतरिक्ष और साइबर युद्ध से जुड़े उपकरणों के विकास के लिए नीतिगत पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि हथियारों का रणनीतिक चयन सर्वोपरि है और आधुनिक युद्ध की आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान एवं विकास की समीक्षा की जानी है।चौहान ने कहा कि रक्षा विनिर्माण आधार का विस्तार करने की आवश्यकता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य अधुनिक तकनीकों का पता लगाना होगा। कार्यक्रम को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने भी संबोधित किया।उल्लेखनीय है कि डिफेंस एक्सपो का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक होगा। इस आयोजन में देश की तीनों सेनाओं की ताकत और अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया गया है।रांची में पहली बार आयोजित इस एक्सपो के माध्यम से न केवल राज्य, बल्कि पूरे पूर्वी भारत को रक्षा क्षेत्र में नवाचार और उद्योग के नए अवसर मिलेंगे। यह आयोजन ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें