मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी आम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-बाबा साहब समतामूलक समाज के प्रबल पक्षधर थे : राज्यपाल

-समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया : मुख्यमंत्री

देहरादून । राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भीमराव

आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वे

सामाजिक न्याय व समतामूलक समाज के प्रबल पक्षधर, दलितों, गरीबों और

निराश्रित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित रहे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि

डॉ.

आम्बेडकर ने समाज से अनेक कुप्रथाओं को मिटाकर समरसता स्थापित अहम भूमिका

निभाई। बाबा साहब के जीवन दर्शन का अनुसरण करते हुए हमें समतामूलक समाज की

स्थापना के लिए संकल्प लेना चाहिए। भारतीय संविधान के निर्माण में

डॉ.आम्बेडकर के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे।

मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी ने जारी अपने संदेश में बाबा साहब आम्बेडकर को महान

विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए

अपना जीवन समर्पित किया। संविधान निर्माण में उनके योगदान के लिए देशवासी

सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में भी

बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सामाजिक, कानूनी और राजनीतिक

क्षेत्र में भी देश व समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक महान कार्य

किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम्बेडकर ने समाज के

वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। उन्होंने जाति प्रथा और

इससे उत्पन्न होने वाले सामाजिक कुप्रभावों को लेकर देश में एक मजबूत आवाज

उठाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें