गुवाहाटी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने किया स्वागत
गुवाहाटी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने किया स्वागतगुवाहाटी, 24 फरवरी । नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली लौटने के लिए गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की देर शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे।हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के साथ ही असम सरकार के मंत्रिमंडल के सहयोगी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि हर बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब पूर्वोत्तर का दौरा करते हैं, तो हमारी पार्टी और गठबंधन सहयोगियों की भावना को एक बड़ा बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।





