मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

नई शिक्षा नीति में शिक्षा और कौशल पर सरकार का बराबर जोरः प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई शिक्षा नीति में शिक्षा और कौशल पर सरकार का बराबर जोरः प्रधानमंत्रीनई दिल्ली, 25 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार भविष्योन्मुखी फैसले लेते हुए देश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा और कौशल दोनों पर बराबर जोर दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को 'युवा शक्ति का उपयोगः कौशल और शिक्षा' विषय पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान बजट ने शिक्षा क्षेत्र की बुनियाद को मजबूत करने का काम किया है। अब इसे अधिक व्यावहारिक और उद्योगों के अनुरूप बनाया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में शिक्षा और कौशल दोनों पर बराबर जोर दिया जा रहा है। भविष्योन्मुखी फैसले जैसे वर्चुअल लैप और राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी सम्पूर्ण शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएंगे। केंद्र सरकार प्रयास कर रही है कि छात्रों को क्लासरूम से बाहर का अनुभव प्राप्त हो इसके लिए इंटर्नशिप और प्रशिक्षण मुहैया कराया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 50 लाख युवाओं को वजीफे का प्रावधान है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार इंडस्ट्री-4 से जुड़े कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, एलओटी और ड्रोन से जुड़े कौशल जरूरतों को पूरा करने के लिए युवाओं को तैयार कर रही है। उल्लेखनीय है कि यह वेबिनार केंद्रीय बजट-2023 में घोषित पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विचारों और सुझावों की तलाश के लिए सरकार द्वारा आयोजित 12 पोस्ट-बजट वेबिनार की शृंखला में से तीसरा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें