मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल खोलने को लेकर सरकार के स्पष्ट गाईडलाइन का होगा फॉलो : डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर। जिले के सरकारी स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा। मॉडल स्कूल पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शुद्ध पेयजल, सोलर सिस्टम, प्ले.ग्राउंड आदि सुविधाओं से लैस होगा। मॉडल स्कूल विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गयी है। उपायुक्त शशि रंजन ने सरकारी स्कूलों को मॉडल बनाने को लेकर स्कूल चयन करने का निदेश शिक्षा अधिकारियों को दिया। वे गुरूवार को समग्र शिक्षा अभियान, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यो एवं गतिविधियों का समीक्षा कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि 21 सितंबर से स्कूल खोलने की बातें हो रही है। इससे संबंधित राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश व गाइडलाइन जारी होगा। जिला में उसे फॉलो करते हुए स्कूल खोलने संबंधित निर्णय होगा। उन्होंने प्रत्येक माह जिला स्थापना समिति की बैठक आहूत करने एवं उसमें शिक्षकों की प्रोन्नति, सेवा निवृत्ति, पेंशन, सर्विस बुक, निलंबन इत्यादि शिक्षकों से संबंधित मामलों को रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अधिक बच्चे वाले स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों की संख्या के अनुरूप क्लास रूम का निर्माण कार्य कराया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें