मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: किसानों को सिंचाई पानी से वंचित कर रही है सरकार: कुमारी सैैलजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा: किसानों को सिंचाई पानी से वंचित कर रही है सरकार: कुमारी सैैलजा

सिरसा। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि स्वयं को किसान हितेषी होने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार किसानों की बात सुनने के बजाए उनके जख्मों पर नमक छिडक़ने का काम कर रही है। कही किसान खाद को लेकर भटक रहा है तो कहीं जलभराव से फसलें खराब हो रही है तो कही पर सेम समस्या के चलते भूमि बंजर ही रही है। हरियाणा के अंमित छोर पर बसे सिरसा जिला के डबवाली क्षेत्र के अनेक गांव आज भी टेल तक पानी न पहुंचने को लेकर परेशान है, धरनारत है पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजकर सीधी बातचीत की जाए। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। अगर सरकार ने जल्द ही किसानों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।कुमारी सैलजा ने कहा है कि सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र सहित अनेक गांवों के किसान पिछले कई महीनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। प्रदेश सरकार बार-बार यह दावा करती है कि नहरों का पानी अंतिम छोर तक पहुंच रहा है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। कुमारी सैैलजा ने कहा कि हरियाणा में किसानों की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश के अनेक हिस्सों में जहां बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, वहीं डबवाली दरबार क्षेत्र के किसान बूंद-बूंद पानी के लिए आंदोलन करने को विवश हैं। यह सरकार की विफल नीतियों और लापरवाही का नतीजा है। सांसद ने कहा कि नहरों की नियमित सफाई और मरम्मत न होने, तटबंधों को मजबूत न किए जाने और पानी के अनुचित वितरण के कारण हजारों किसान परिवारों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। किसान अपनी फसलों को समय पर सिंचाई न मिलने से बर्बाद होते देख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें