मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

धार्मिक स्थलों के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर, विकास और सुविधाओं का होगा विस्तार : धन सिंह रावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धार्मिक स्थलों के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर, विकास और सुविधाओं का होगा विस्तार : धन सिंह रावत

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इन स्थलों के बेहतर विकास से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मंत्री ने मंगलवार देर शाम पैठाणी क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पैठाणी स्थित राहु मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य, कंडारस्यूं पेयजल योजना और बूंखाल कालिंका मंदिर के नवनिर्माण कार्यों का जायजा लिया।

राहु मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। मंदिर परिसर के व्यवस्थित विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कंडारस्यूं पेयजल योजना के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि कंडारस्यूं पेयजल योजना के पूरा होने पर क्षेत्र के 45 गांव-तोकों के दो हजार से अधिक परिवारों और 10 हजार से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने बूंखाल कालिंका मंदिर में मां कालिंका के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डॉ. रावत ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें