मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश के विकास के लिए सरकार कृत-संकल्पित : मंत्री मीना सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रदेश के विकास के लिए सरकार कृत-संकल्पित : मंत्री मीना सिंह

भोपाल, 23 फरवरी । उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलियागुड़ा में गुरुवार को विकास यात्रा में जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिये कृत संकल्पित है। किसानों को शून्य ब्याज दर पर सोसायटी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

मंत्री मीना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की जिससे लाड़लियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। लाड़लियों को शिक्षा हेतु छात्र वृत्ति दी जा रही है ताकि वे अपनी पढ़ाई कर सकें।

उन्होंने कहा कि युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिसका युवा वर्ग लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि आप स्वयं तो रोजगार से जुड़ें ही, साथ ही दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराएँ।

मंत्री मीना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में 16 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जिससे बच्चा एवं जच्चा स्वस्थ रहें। मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं की चिंता करते हुए लाड़ली बहना योजना की घोषणा की है, जिसमें 1000 रुपये प्रति माह महिलाओं को दिये जायेंगे। तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। मंत्री सुश्री सिंह द्वारा सीसी रोड का शिलान्यास भी किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें