मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार ने दी सुखाड़ प्रभावित किसानों को राहत के लिए 268.14 करोड़ जेसीएफ से लेने की मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सरकार ने दी सुखाड़ प्रभावित किसानों को राहत के लिए 268.14 करोड़ जेसीएफ से लेने की मंजूरीरांची, 5 मार्च । राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में सुखाड़ प्रभावित 22 जिलों के 226 प्रखंडों में घोषित सुखाड़ को लेकर प्रत्येक परिवार को राहत राशि उपलब्ध कराने के लिए 268.14 करोड़ रुपये झारखंड आकस्मिकता फंड (जेसीएफ ) से लेने की मंजूरी दी है। कृषि विभाग के अनुरोध पर गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।आदेश के अनुसार प्रत्येक परिवार को 3500 रुपये राहत के रूप में राशि मुहैया करायी जायेगी। राज्य के 22 जिलों से 21,17,555 आवेदन मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से प्राप्त हुए हैं। इसके लिए करीब 280 करोड़ रुपये की राशि की जरूरत है,जिसमें 268 करोड़ की राशि जेसीएफ से लेने की स्वीकृति दी गयी है। वहीं, जिन जिलों में 33 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट हुई है वहां अलग से कृषि इनपुट अनुदान की राशि की मांग की जायेगी। आपदा विभाग ने राज्य आपदा मोचन निधि से यह फंड उपलब्ध करायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें