मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

रोहड़ टोल पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों को एसीपी ने लगवाए 50-50 सपाटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोहड़ टोल पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों को एसीपी ने लगवाए 50-50 सपाटे

झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के रोहड़ टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम एक थार और एक वरना कार में स्टंटबाजी कर रहे रोहतक के युवकों को यातायात पुलिस के एसीपी दिनेश कुमार ने कड़ी फटकार लगाई। पूर्व बॉक्सर एसीपी ने उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया, 50-50 सपाटे लगवाए और मौके पर वीडियो बनवाई।एसीपी दिनेश कुमार यातायात व्यवस्था की चेकिंग के लिए टोल प्लाजा के आसपास थे, तभी थार और वरना कारों में सवार युवकों को स्टंट करते देखा। अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर वे तुरंत नजदीक पहुंचे और टीम ने युवकों को घेर लिया। एसीपी दिनेश ने हाइवे पर स्टंट बाजी करने को अपने लिए और दूसरे राहगीरों के लिए बेहद खतरनाक बताते हुए युवकों को जमकर लताड़ा। उनसे 50-50 सपाटे लगवाए। जो युवक ठीक से नहीं लगा पा रहे थे और बीच में छोड़ने की कोशिश करने लगे तो दिनेश ने उन्हें ठेठ हरियाणवी में डांटते हुए कहा कि दाणे ना चुगो। ढंग तै लगाओ। दरअसल, एसीपी दिनेश कुमार बॉक्सिंग के बहुत अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्होंने युवकों को सही ढंग से सपाटे लगाने का तरीका बताया और पूरे 50-50 सपाटे लगवाए। लड़कों को समझाया कि सड़क स्टंटबाजी करने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए नहीं होती। यह जानलेवा हो सकता है। उन्होंने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत की तो न केवल चालान किया जाएगा बल्कि गाड़ी सहित हिरासत में भी लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बॉक्सर दिनेश यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं को न केवल चालान थमाते हैं बल्कि दूसरी तरह के अजीबोगरीब दंड भी देते हैं। जिसकी वजह से वह जिला में हमेशा चर्चित रहते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लड़के उनसे खौफ खाते हैं। बहादुरगढ़ और झज्जर शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटवाने के लिए दुकानदारों पर सख्ती करने में भी वह कभी परहेज नहीं करते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें