मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जला

फतेहाबाद। जिले के शहर टोहाना के वार्ड नंबर 23 स्थित इंदिरा कॉलोनी में सोमवार देर रात छिन्दा थिंद दूध डेयरी की दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के पास पेट्रोल की खाली बोतलें मिलने से स्थानीय लोगों ने आगजनी की आशंका जताई है। मंगलवार को दुकानदार ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके गया था।

देर रात उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं। आग से दुकान में रखे दो बड़े फ्रिज, किराने का सामान, मेज और अन्य फिटिंग सहित लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। निर्मल सिंह ने बताया कि उनका भाई दूध की दुकान चलाता है, जिसमें किराने का सामान भी रखा हुआ था। स्थानीय लोगों और दुकानदार ने बताया कि दुकान के पास पेट्रोल की खाली बोतलें मिली हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि आग जानबूझकर लगाई गई है। घटना की सूचना चंडीगढ़ रोड़ चौकी पुलिस को दे दी गई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें