मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में नकली सोना गिरवी रख लोन घोटाले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में नकली सोना गिरवी रख लोन घोटाले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। एचडीएफसी बैंक से नकली सोना गिरवी रखकर 5 लाख 84 हजार रुपये का गोल्ड लोन लेने के मामले में भूना पुलिस ने गिरोह के दूसरे सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत निवासी पाबड़ा, जिला हिसार के रूप में हुई है।सोमवार को थाना भूना प्रभारी उप-निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि एचडीएफसी बैंक शाखा भूना के अधिकृत अधिकारी अजीत राणा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में अधिकारी ने कहा था कि कि आरोपियों ने मई 2024 में बैंक से गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया था। आरोपी ने सुरक्षा के रूप में चार चूडिय़ां और एक पेंडेंट जिनकी कुल वजन 122.90 ग्राम था, बैंक के पास गिरवी रखा। इसे शुद्ध सोना बताकर बैंक से 5 लाख 84 हजार रुपये का गोल्ड लोन प्राप्त कर लिया। इसके बाद आरोपी ने लोन की एक भी किस्त नहीं भरी। सितंबर 2025 में जब बैंक ने गिरवी रखे जेवरों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की, तो संदेह होने पर बैंक पैनल के जोहरी से उनकी जांच करवाई गई।

जांच में पाया गया कि गिरवी रखा गया सोना 75 प्रतिशत नकली था और केवल ऊपर की 25 प्रतिशत परत ही असली सोने की थी। बैंक की शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद थाना भूना में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस साजिश में शामिल दूसरे मुख्य आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। ---

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें