मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

टोहाना में गली-सड़ी हालत में नहर पुल के नीचे मिला लडक़ी का शव, शिनाख्त नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टोहाना में गली-सड़ी हालत में नहर पुल के नीचे मिला लडक़ी का शव, शिनाख्त नहीं

फतेहाबाद। जिले में शहर टोहाना में गुरूवार सुबह हिसार रोड स्थित फतेहाबाद ब्रांच नहर के पुल के नीचे पानी में गली-सड़ी हालत में एक युवती का शव मिला है। सुबह जब लोगों ने यहां लड़की के शव को अटके देखा तो उनमें हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से बाहर निकाला गया। शव की हालत इतनी खराब है कि मृतका की पहचान करना लगभग नामुमकिन हो गया है। पुलिस सूत्राें के अनुसार, टोहाना में गुरूवार सुबह जब लोग सैर पर निकले तो उन्होंने फतेहाबाद ब्रांच नहर पुल के नीचे एक लड़की के शव को फंसे देखा। इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सहारा रेस्क्यू टीम के प्रमुख नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचित किया। बाद में नवजोत ढिल्लो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में फंसे शव को बाहर निकाला गया। मृतका की उम्र लगभग 25-26 वर्ष के आसपास हो सकती है। शव की हालत इतनी खराब है कि चेहरे की पहचान करना भी संभव नहीं है। पुलिस को जांच में कोई विशेष निशान, टैटू या पहचान योग्य कपड़े भी नहीं मिले हैं, जिससे मृतका की पहचान की जा सके। पुलिस प्रशासन ने आसपास के सभी थानों और गोताखोर टीमों को सूचित कर दिया है। शव को टोहाना के शवगृह में 72 घंटे के लिए पहचान हेतु सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि 72 घंटे में मृतका की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।----

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें