मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:06 · नई दिल्ली संस्करण

युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के डिम्बा और कोयसारा गांव के सिमाना स्थित जंगल से एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती का दुष्कर्म कर कहीं और हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से यहां लाकर फेंक दिया गया। आसपास के लोगों से पहचान कराने पर किसी ने भी युवती की शिनाख्त नहीं की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटनास्थल के चारों ओर जंगलों के बीच सुनसान जगह पर एक युवती का शव पड़ा मिला हैं। पुलिस का अनुमान है कि 6-7 दिन पहले युवती की हत्या कर शव को छुपाने की कोशिश की गई है। मृत युवती सलवार सूट पहने हुए है। वहीं, काफी समय से पड़े रहने के कारण शव से दुर्गंध आनी शुरू हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को देख कर मामले की सूचना गांव के चौकीदार को दी और चौकीदार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने बताया कि मामले की जांच जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें