मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : दिव्यांग केंद्र में आयोजित निशुल्क शिविर में 75 छात्राओं ने करवाई रक्त जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा, दिव्यांग पुनर्वास

एवं स्वास्थ्य केंद्र एवं सिविल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क

रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में आयोजित

किए गए इस शिविर का 75 छात्राओं ने लाभ उठाया। इस शिविर में अनुभवी

चिकित्सकों द्वारा हीमोग्लोबिन की फ्री जांच करके छात्राओं को उचित परामर्श

दिया गया।

केन्द्र में गुरुवार को आयोजित इस शिविर के

दौरान भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की महिला अध्यक्ष रेणु मंगल व

दिव्यांग केंद्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनके साथ ही सिविल

अस्पताल से ऋचा व नीलम सहित स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

दिव्यांग

पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र कुच्छल, सचिव एडवोकेट राजेश जैन व

प्रोजेक्ट हेड रामनिवास अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं को कई बार स्वास्थ्य

संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन उन्हें एहसास नहीं होता कि

यह समस्या किस कारण से उत्पन्न हुई है। इसलिए छात्राओं व महिलाओं के लिए

निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हीमोग्लोबिन की

जांच करके सही जानकारी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि दिव्यांग केंद्र

में समय-समय पर निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। इसी

कड़ी में 15 जून को फ्री शिविर का आयोजन करके जरूरतमंद लोगों की आंखों के

सफेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। दिव्यांग केंद्र में नेत्र

चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ दंत चिकित्सा, फिजियोथेरेपी एवं सामान्य रोग

जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग

निर्माणशाला भी उपलब्ध है जिसमें कृत्रिम अंगों का निर्माण करके दिव्यांग

बंधुओं को निशुल्क प्रदान किए जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें