मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

रिम्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से डॉक्टर के साथ गिरी युवती, डॉक्टर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रिम्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से डॉक्टर के साथ गिरी युवती,  डॉक्टर की मौत

रांची। रांची रिम्स में रविवार रात डॉक्टर आकाश भेंगरा की हॉस्टल नंबर 4 की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जबकि डॉक्टर के साथ एक युवती भी छत से गिरी है, जिसका इलाज चल रहा है।रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात फर्श पर किसी के गिरने की जोरदार आवाज हुई। जब हॉस्टल से निकलकर सभी डॉक्टर बाहर आए तो उन्होंने देखा कि डॉक्टर आकाश और आकाश की दोस्त पल्लवी नाम की एक युवती जमीन पर गिरे पड़े है। मौके पर मौजूद गार्ड्स और डॉक्टरों ने मिलकर तुरंत डॉक्टर और उनकी दोस्त को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया।डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद वह अपने साथी डॉक्टर आकाश भेंगरा को नहीं बचा पाए। देर रात ही डॉक्टर आकाश की मौत हो गई। रिम्स के डॉक्टरों के अनुसार तीसरे मंजिल से गिरने की वजह से डॉक्टर आकाश को मल्टीपल इंजरी हुई थी। बताया जा रहा है कि आकाश पीजी सेकंड ईयर का छात्र था।वहीं, डॉक्टर आकाश की दोस्त पल्लवी का फिलहाल रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल पल्लवी के कंधे में चोट आई है।इलाज के दौरान, पल्लवी अपने बेड से आकाश का नाम लेकर उसे पुकारती रही। उसे आकाश के गंभीर होने की जानकारी थी, लेकिन उसकी मौत की सूचना उसे नहीं दी गई थी।डॉक्टर और एक युवती के गिरने की सूचना पर बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार के साथ कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि आखिर डॉक्टर और उनकी दोस्त पल्लवी तीसरे मंजिल से कैसे गिरे। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें