मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

बुजूर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुजूर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। जिले के धनवार थाना इलाके के अम्बाटांड़ में एक बुर्जग महिला की हत्या करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है।मृतका की पहचान शांति देवी ( 62 ), पति गंगा सिंह के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की देर रात की है । शुकवार को तड़के सुबह पुलिस महिला के शव और धड बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्या की पृष्टि धनवार थाना प्रभारी सत्येन्द्र पाल ने की है।मामले की सूचना पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद सहित घोडथम्भा, जमुआ, हीरोडीह की पुलिस भी मौके पर पहुंच गये है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पूरे घटना की क्रमवार जांच की जा रही है ।घटना को लेकर बताया गया कि गुरुवार रात को महिला अपने घर पर थी, इसी बीच हमलावर आए और महिला के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया । वार करते ही महिला का सिर धड़ से अलग कुछ दूरी पर जा गिरा । घटना के बाद हमलावर भागने लगे ।घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं वही लोगों में आक्रोश है। लोग दोषियों को गिरफ्तार करने तथा कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं।पीड़ित परिवार ने पुलिस के समक्ष शिकायत की है। उसके आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें