मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह : बैंक बीसी संचालक से 1.30 लाख की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह । बिरनी थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने बैंक के बीसी संचालक के साथ लूटपाट की। बताया जाता है कि अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर बैंक ऑफ इंडिया के बीसी सुदीप वर्मा से एक लाख तीस हजार नकद और मोबाइल लूट लिए। घटना की सूचना बिरनी पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि सुदीप वर्मा भरकट्टा डाक बंगला के पास अपना बीसी चलाता है। हर दिन के तरह वह गुरुवार को बीसी संचालित करने के लिए अपने गांव नगलो से मोटरसाइकिल से भरकट्टा जा रहा था। इसी दौरान इरगा नदी पुल पर जैसे ही पहुंचा घात लगाए तीन हथियारबंद अपराधियों ने उसपर हमला बोल दिया। जान मारने की धमकी देते हुए अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर लूटपाट की। लूटपाट की घटना में सुदीप वर्मा का लैपटॉप और बैग में रखा रुपए लेकर सभी अपराधी फरार हो गए। सुदीप वर्मा ने बताया कि तीनों अपराधी सफेद रंग की टीवीएस अपाची गाड़ी पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मनकडीहा की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है. पुलिस इंस्पेक्टर आरएन चौधरी ने बताया की घटना की सूचना मिली है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी अभियान कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें