मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियर को 10 करोड़ रुपये लागत की हाईटेक नर्सरी की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ग्वालियर को 10 करोड़ रुपये लागत की हाईटेक नर्सरी की सौगात- राज्य मंत्री कुशवाह की पहल पर मंजूर हुई नर्सरीभोपाल, 27 फरवरी । ग्वालियर को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह की पहल पर बड़ी सौगात मिली है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ग्वालियर के लिये 10 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक नर्सरी मंजूर की गई है।राज्य मंत्री कुशवाह ने सोमवार को बताया कि ग्वालियर में हाईटेक नर्सरी की स्थापना से क्षेत्र में उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।उन्होंने बताया कि उद्यानिकी क्षेत्र में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिये ग्वालियर में आलू एवं बेकरी आधारित उत्पाद, मुरैना में सरसों एवं मिलेट (मोटा अनाज) और सीहोर में अमरूद व अन्य फल आधारित प्रोसेस्ड उत्पादों के लिये लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत के इंक्यूबेशन सेंटर्स भी स्थापित किए जा रहे हैं।कुशवाह ने बताया कि बाग-बगीचों के माध्यम से रोजगार के अवसर दिलाने के लिये 2 हजार 500 युवाओं को माली का प्रशिक्षण भी सरकार दिला रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें