मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

घूसखोर राजस्व निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने की कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घूसखोर राजस्व निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने की कार्रवाई

पलामू।पलामू जिले के मोहम्मदगंज के अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जमीन म्यूटेशन के एवज में घूस लेते वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया एवं उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो की जांच रिपोर्ट पर उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। 24 घंटे के भीतर हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।बता दें कि गुरूवार को हैदरनगर थाना क्षेत्र के बलडिहरी गांव की रहने वाली ऐशुन बीबी से म्यूटेशन के एवज में रिश्वत लेते हुए मोहम्मदगंज के अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार का वीडियो वायरल हो गया था। पीड़िता विधवा महिला है। महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने एक नहीं सुनी और म्यूटेशन करने के लिए 12 हजार रुपये की मांग की थी। महिला ने किसी तरह 10 हजार रुपये दिए थे।वीडियो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीटर हैंडल पर टैग करके कार्रवाई करने की मांग की गयी थी।मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया एवं उपायुक्त शशि रंजन को कार्रवाई का निर्देश दिया। उपायुक्त ने हुसैनाबाद एसडीओ को जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। एसडीओ की जांच में घूस लेने का मामला सही साबित हुआ, जिसके बाद कार्रवाई की गयी।बता दें कि पूर्व में भी ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ था, लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस बार सिर्फ ऐशुन बीबी ही नहीं, बल्कि अन्य सात मामलों में कुल 42 हजार रुपये की रिश्वत वसूली गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें