मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान में नागरिक को मौत की सजा के बाद जर्मनी ने दो ईरानी राजनयिकों का किया निष्कासित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ईरान में नागरिक को मौत की सजा के बाद जर्मनी ने दो ईरानी राजनयिकों का किया निष्कासित

बर्लिन, 22 फरवरी । जर्मनी ने बुधवार को कहा कि ईरान में अपने एक नागरिक को मौत की सजा सुनाए जाने को लेकर वह दो ईरानी राजनयिकों को निष्कासित कर रहा है।

ईरान में अधिकारियों ने मंगलवार को यह घोषणा की थी कि ईरानी-जर्मन नागरिक और अमेरिका निवासी जमशीद शरमाद (67) को आतंकी गतिविधियों में दोषी करार देने के बाद मौत की सजा सुनाई गई है।

जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालीना बेयरबॉक ने कहा कि उन्होंने बर्लिन में ईरान के दूतावास प्रभारी को तलब किया और उन्हें इस बात से अवगत कराया कि हम जर्मन नागरिक अधिकारों के इस तरह के हनन को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप जर्मन सरकार ने ईरानी दूतावास के दो सदस्यों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया तथा उनसे संक्षिप्त नोटिस पर जर्मनी छोडऩे को कहा गया है।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें