रामगढ़ में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, पीड़ित महिलाओं को मिलेगी सहायता
रामगढ़,
23 फरवरी । जिले के दुलमी प्रखंड में जेंडर रिसोर्स सेंटर (गरिमा
केंद्र) का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रेनू देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी
सुनील कुमार प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। यह दुलमी प्रखंड का पहला
जेंडर रिसोर्स सेंटर है, जिसका संचालन जेएसएलपीएस से संचालित संकुल संगठन
के जरिए किया जाएगा।
बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि महिलाओं
को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। प्रशासन से सभी प्रकार
का सहयोग दिया जाएगा। डीपीएम रीता सिंह ने बताया कि जीआरसी के माध्यम
पीड़ित महिलाओं को सहयोग एवं कानूनी परामर्श के साथ आवासीय सुविधा भी दी
जाएगी।
कार्यक्रम में बीपीएम सबीहा नाज, जिला प्रबंधक सामाजिक
विकास सौरभ प्रसाद, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर तारा कुमारी, आईपीआरपी कलावती
देवी, मंजू देवी, मधुलिका देवी, दुलमी प्रखंड के मुखिया रविन्द्र कुमार
महतो सहित अन्य क्लस्टर के दीदी मौजूद थीं।





