मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · शाम 5:50 · नई दिल्ली संस्करण

जिंदगी बचाने निकली नोएडा पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन फास्ट, जाम में नहीं अटकेगी सांसें

नोएडा में गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ऑपरेशन FAST शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की पहल पर 24 घंटे हेल्पलाइन 9218981716 जारी की गई है। कॉल आते ही ट्रैफिक कंट्रोल रूम एम्बुलेंस के रूट को रोलिंग क्लीयरेंस से खाली कराएगा। चिल्ला बॉर्डर से फोर्टिस-मैक्स तक 12 किमी का ट्रायल 10 मिनट में पूरा हुआ। अब जाम में जिंदगी नहीं फंसेगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जिंदगी बचाने निकली नोएडा पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन फास्ट, जाम में नहीं अटकेगी सांसें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगर अब एम्बुलेंस सायरन बजाते हुए निकलेगी तो उसके लिए रास्ता खुद-ब-खुद बनता जाएगा। ट्रैफिक जाम की वजह से किसी मरीज की जान न जाए, इसके लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक बड़ी और मानवीय पहल शुरू की है - 'ऑपरेशन FAST'। इसका मतलब है FAST Ambulance Seamless Transition। यह योजना पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में शुरू की गई है। इसका पूरा शोध और प्लान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शैव्या गोयल ने तैयार किया है। उद्देश्य सिर्फ एक है - गंभीर मरीज, ट्रॉमा के मरीज और सड़क हादसे में घायल लोगों को बिना एक मिनट की देरी के अस्पताल पहुंचाना।



पुलिस ने इसके लिए एक केंद्रीकृत व्यवस्था बनाई है। सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय और ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक समर्पित एम्बुलेंस ट्रैफिक सुविधा प्रकोष्ठ बनाया गया है। यह सेल 24 घंटे, सातों दिन एक्टिव रहेगा। इसके लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है - 9218981716। जब भी किसी एम्बुलेंस को ट्रैफिक में मदद की जरूरत होगी, एम्बुलेंस ड्राइवर, अस्पताल का स्टाफ या परिजन इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल आते ही कंट्रोल रूम एक्शन में आ जाएगा। एम्बुलेंस जिस रूट से जाएगी, उस रूट के सभी प्रमुख चौराहों पर पहले से ही ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट कर दिया जाएगा। 



जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक सिग्नल को कुछ देर के लिए रोका जाएगा, सामने से आ रहे ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा और वैकल्पिक रास्ता भी खाली कराया जाएगा। इसे पुलिस ने 'रोलिंग ट्रैफिक क्लियरेंस' नाम दिया है। मतलब जैसे-जैसे एम्बुलेंस आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे उसके आगे का रास्ता ग्रीन कॉरिडोर की तरह क्लियर होता चला जाएगा। पुलिस ने इसका ट्रायल भी कर लिया है। खाली एम्बुलेंस के साथ चिल्ला बॉर्डर से सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल और सेक्टर-135 स्थित मैक्स अस्पताल तक का करीब 12 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 मिनट में पूरा किया गया, जो आम दिनों में पीक आवर्स में 30-40 मिनट लग जाता है। 




गौतमबुद्धनगर में रोजाना ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में यह योजना हजारों जिंदगियों के लिए वरदान साबित होगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि ट्रैफिक जाम के कारण इलाज में देरी अस्वीकार्य है। हमारी कोशिश है कि हर अनमोल जिंदगी को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाया जा सके। अब नोएडा वासियों को उम्मीद है कि ऑपरेशन FAST के बाद एम्बुलेंस को हॉर्न बजाते हुए जाम में फंसना नहीं पड़ेगा, बल्कि पूरा सिस्टम उसके लिए रास्ता बनाएगा। 

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर