मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल में शिक्षिका के साथ हैरान करने वाली वारदात, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर पति ने पत्नी को बोनट पर घसीटा, केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नैनीताल में शिक्षिका के साथ हैरान करने वाली वारदात, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर पति ने पत्नी को बोनट पर घसीटा, केस दर्ज

नैनीताल। गाजियाबाद की रहने वाली एक स्कूल शिक्षिका के लिए क्रिसमस का समय उस वक्त खौफनाक बन गया, जब वह अपने ही पति को नैनीताल में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ बैठी। इसके बाद पति ने कथित तौर पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं और महिला की जान जोखिम में डालते हुए उसे कार के बोनट पर कई मीटर तक तेज रफ्तार में घसीटता चला गया। यह सनसनीखेज घटना 29 दिसंबर की बताई जा रही है।

पीड़िता प्रीति गाजियाबाद की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक स्कूल शिक्षिका है और वर्तमान में बहराइच के एक सरकारी स्कूल में तैनात हैं। प्रीति का आरोप है कि उनके पति अभिषेक कौशिक ने ऑफिसियल टूर का बहाना बनाकर अपनी महिला सहकर्मी के साथ नैनीताल जाने की बात कही थी। पति की बातों पर शक होने के बाद प्रीति ने करीब 300 किलोमीटर का सफर तय कर नैनीताल पहुंचने का फैसला किया और वहां चार दिन तक पति का इंतजार किया।

पीड़िता के अनुसार, जब वह निराश होकर वापस लौटने की तैयारी कर रही थीं, तभी उनकी नजर अपने पति पर पड़ी, जो अपनी कार में गर्लफ्रेंड के साथ नजर आया। प्रीति ने कार रुकवाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि अभिषेक ने गाड़ी रोकने के बजाय उन्हें कार के बोनट पर तेज रफ्तार में कई मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी। इस दौरान प्रीति की जान गंभीर खतरे में पड़ गई। घटना के वक्त सड़क पर मौजूद लोगों ने किसी तरह प्रीति को बचाया।

पीड़िता ने इस मामले में नैनीताल पुलिस के साथ-साथ गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं और उनका एक 6 साल का बेटा भी है। प्रीति का यह भी आरोप है कि उनके पति के खिलाफ पहले से ही दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज है, इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

फिलहाल पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें