मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : गैस सप्लाई न होने से रतिया में भारत गैस एजेंसी बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : गैस सप्लाई न होने से रतिया में भारत गैस एजेंसी बंद

-भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता परेशान, सोमवार सुबह मिलेगा सिलेंडरफतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गैस की लगातार कमी से जहां उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं गैस एजेंसी संचालक भी सप्लाई न आने के कारण मजबूर होकर एजेंसी बंद करने को विवश हैं। रविवार को रतिया शहर में भारत गैस एजेंसी ने शटर बंद कर दिया और बाहर पोस्टर चस्पा दिया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं है।एजेंसी ने शटर बंद कर बाहर पोस्टर लगाया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं है इसलिए सिलेंडर सोमवार सुबह को मिलेंगे और पर्ची भी सोमवार को काटी जाएगी। एजेंसी के बंद होने के बाद गैस उपभोक्ताओं में भी काफी निराशा देखी गई।भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी रामनिवास ने बताया कि उनके पास गैस की सप्लाई नहीं आई है, जिसके कारण मजबूरन एजेंसी बंद करनी पड़ी। उपभोक्ताओं को परेशान न होने के लिए जानकारी देने हेतु पोस्टर चस्पा किया गया है। गैस उपभोक्ताओं ने कहा कि वह सुबह ही गैस लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंच गए थे लेकिन एजेंसी कर्मचारियों ने गैस खत्म होने की बात कहकर एजेंसी का शटर बंद कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें