मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

गरीब विरोधी भाजपा सरकार से गरीबों-भूमिहीनों को अपना हक लड़कर लेना होगा : आनन्द सिंह सिजवाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गरीब विरोधी भाजपा सरकार से गरीबों-भूमिहीनों को अपना हक लड़कर लेना होगा : आनन्द सिंह सिजवाली

हल्द्वानी। बागजाला गांव में भूमि के मालिकाना अधिकार, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव का अधिकार बहाल करने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 18 वें दिन भी जारी रहा।

आज धरने को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए किसान महासभा के वरिष्ठ किसान नेता आनन्द सिंह सिजवाली ने कहा, भाजपा की धामी सरकार गरीब विरोधी सरकार है, यह ऐसे ही गरीबों को अधिकार देने वाली नहीं है। गरीबों- भूमिहीनों को अपना हक लड़कर लेना होगा। आपके बागजाला आंदोलन ने एक हलचल पैदा कर दी है, आप डटे रहेंगे तो जीत अवश्य हासिल होगी।

पूर्व प्रधानाचार्य गणेश राम ने कहा कि, भाजपा की इस सरकार ने बागजाला गांव को पंचायत के अधिकार से वंचित किया, अपने मालिकाना अधिकार और पंचायत प्रतिनिधि चुनने के अधिकार को हासिल करने के लिए लोगों को आंदोलन में लगातार आकर संघर्ष को तेज करना होगा।

18 वें दिन के धरने में मुख्य रूप से आनन्द सिंह नेगी, आनन्द सिंह सिजवाली, गणेश राम, विमला रौथाण, निर्मला शाही, दान सिंह मेहरा, कमल जोशी, डा उर्मिला रैस्वाल, विमला देवी, हेमा देवी, डा कैलाश पाण्डेय, मीना भट्ट, दीवान सिंह बर्गली, मो परवेज, हरदित्ता सिंह, किरन प्रजापति, हरक सिंह बिष्ट, भगवती गोस्वामी, हरि गिरी, सोहन लाल, गोकुल सिंह, रियासत अली, शेर खान, सबीना, भोला सिंह, आजम, उमा देवी, आशा, नसीम अहमद, जीवंती, सरोज, बैजन्ती, नरेंद्र सिंह बिष्ट, एम एस मलिक, दीवान सिंह बिष्ट, रेखा देवी, रईस, दीपा, पुष्पा, चंपा, दिनेश चन्द्र, अंबा दत्त, मन्नू देवी, शकुन्तला, तुलसी, मुस्लिमा, समीर आदि शामिल रहे। धरना जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें