मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

गांगुली की हालत अब ठीक, डॉक्टर ने बताया- क्रिटिकल था ब्लॉकेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई. वुडलैंड्स अस्पताल ने बयान जारी करते हुए खुशखबरी दी है, 'सौरव गांगुली की हालत अब स्थिर है. गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया. फिलहाल सौरव

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्दजिम में वर्क आउट के दौरान बिगड़ी तबीयत ममता बनर्जी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की अमित शाह ने पत्नी डोना गांगुली से फोन पर बात की

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. गांगुली की तबीयत आज शनिवार सुबह खराब हुई. रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ. इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया.

48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई. वुडलैंड्स अस्पताल ने बयान जारी करते हुए अच्छी खबर दी है, 'सौरव गांगुली की हालत अब स्थिर है. गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया. फिलहाल सौरव गांगुली बिलकुल ठीक हैं. भगवान का शुक्रिया.'

गांगुली ने अब तक कोई टेस्ट नहीं करायाः ममता

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सौरव गांगुली की पत्नी डोना से फोन पर बात की और गांगुली की तबियत के बारे में जानकारी ली. इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गांगुली का हालचाल लेने अस्पताल गईं. पूर्व क्रिकेटर से मुलाकात के बाद ममता ने बताया कि वह अच्छा कर रहे हैं.

ममता ने कहा कि वह अभी ठीक हैं. बेड पर हैं. मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने इससे पहले कभी भी अपना टेस्ट नहीं करवाया था. उन्होंने आगे कहा कि वो एक खिलाड़ी हैं. हम सोच भी नहीं सकते कि उन्हें ऐसी कोई समस्या थी. डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की है. मैं यहां डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करती हूं.

क्रिटिकल था ब्लॉकेज

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत अभी स्थिर है. कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉ. आफताब खान ने बताया कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई है. उनकी तबीयत अभी स्थिर है. उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी. वह पूरी तरह से होश में हैं. उनके हार्ट में दो ब्लॉकेज थे. वुडलैंड्स अस्पताल की सीईओ डॉ. रूपाली बसु और डॉ. सरोज मंडल ने बताया कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज थे, जो 'क्रिटिकल थे'. राहत की बात है कि उनकी तबीयत स्थिर है. उन्हें स्टेंट लगाया गया है.

इससे पहले डॉक्टर्स ने बताया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. सौरव गांगुली का हेल्थ बुलिटिन जारी करते हुए अस्पताल ने कहा था, 'सौरव गांगुली को अपने घर के जिम में ट्रेडमिल करते समय सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा. जब वह दोपहर 1 बजे अस्पताल आए, तो उनकी पल्स 70/मिनट थी और बीपी 130/80 मिमी एचजी था. ECG और ECO टेस्ट की रिपोर्ट के बाद अभी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई.'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें