मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर को लगी गोली, साथी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर को लगी गोली, साथी फरार

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बीती देर रात को प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का शातिर गैंगस्टर घायल हो गया।

उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की काली मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे चाय बागान की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ने पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि उसका साथी नवाब फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम निवासी खाताखेड़ी, सहारनपुर और हाल निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रईस सहारनपुर का गैंगस्टर है और प्रेमनगर क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई गोकशी की घटना में करीब दो वर्षों से वांछित था। इस मामले में उसके चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में रईस ने बताया कि वह अपने साथी नवाब के साथ टी-स्टेट और आसपास के क्षेत्रों में घूमने वाले आवारा गोवंश की रेकी कर गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आया था।

पुलिस से बचने के लिए उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी। मामले में प्रेमनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें