मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा सेवा रक्षा दल के नेतृत्व में निगम अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने जताया रोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ऋषिकेश,। गंगा सेवा रक्षा दल के नेतृत्व में मेन बाजार सुभाष चौक पर

नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया।

शुक्रवार

को उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारों धामों के मुख्य द्वार तीर्थ नगरी ऋषिकेश

में गंगा सेवा रक्षा दल के अध्यक्ष पं. नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में

व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

जिंदवाड़ा सुभाष चौक पर स्थित लगभग तीन वर्ष से बंद यूरिन पॉइंट की सफाई

नहीं होने के कारण व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने कहा कि

चारों धाम की यात्रा चल रही है। लाखों श्रद्धालु यहां की धर्मशाला में ठहरे

हुए हैं। प्रतिदिन गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं लेकिन नगर के

समस्त यूरिन प्वाइंटों की हालत बद से बदतर है। कोरोना काल से बंद यूरिन

प्वाइंटों के ताले आज तक नहीं खुले।

यूरिन प्वाइंट्स की

व्यवस्था को पूर्व की भांति शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो व्यापारियों की

ओर से संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर

दिनेश गुप्ता, राजीव अरोड़ा, रचित गुप्ता, शुभम गुप्ता, अशोक कुमार, शिव

कुमार, बंटी वर्मा, अंकित भटनागर, शीतल किशोर, सिंगल अशोक विरमानी, लव

गुप्ता, आदि व्यापारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें